मलमलिया तिहरे हत्याकांड में सात गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

सीवान:मलमलिया चौक पर बीते शुक्रवार की शाम हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर सीवान जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी शत्रुघ्न सिंह अब भी फरार है। पुलिस को उसके बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।घटना भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र की है। आपसी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर धारदार हथियारों से हमला किया था। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। गिरफ्तार आरोपियों में शत्रुघ्न सिंह का भतीजा दीपक सिंह, उसके पिता केदार सिंह, रूपेश कुमार, अकबर अली, मिराज हुसैन, अजय प्रसाद और राजू प्रसाद शामिल हैं। दीपक सिंह को इस हमले का प्रमुख कमांडर बताया गया है। वह शत्रुघ्न सिंह का करीबी और दबंग साथी है।पुलिस ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। यहीं पर हत्याकांड की साजिश रची गई थी। घटना के पीछे शराब तस्करी और वर्चस्व की लड़ाई को वजह माना जा रहा है। भगवानपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी जारी है। एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन भी अभियान में शामिल हैं।घटना के बाद इलाके में तनाव है। शांति बनाए रखने के लिए एसडीएम अनिता सिन्हा और एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन की निगरानी में पुलिस बल तैनात है। फ्लैग मार्च किया जा रहा