बिहारलोकल न्यूज़
पैग़म्बरपुर में कर्ज से परेशान वृद्ध ने किया आत्महत्या

बनियापुर,थानाक्षेत्र के पैगम्बरपुर में पच्चास वर्षीय एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बासुदेव प्रसाद के रूप में की गई है। परिजनों को इसकी सूचना सोमवार की अहले सुबह मिली थी। मृतक घर में ही छत की पंखा के सहारे गर्दन में रस्सी का फंदा डाल लटक गया था। सुबह में जब घर वाले जगे तब अधेड़ को मृत स्थिति में फंदे से लटका पाया था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव सुपुर्द कर दिया गया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। परिजनों का कहना है कि बासुदेव रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। वह कर्ज में डूबा हुआ था।